देवघर, फरवरी 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। महाविद्या देवघर द्वारा बीएड कॉलेज परिसर में 23 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक 23 वां देवघर पुस्तक मेला का सफल आयोजन किया गया। मेला के अंतिम दिन सोमवार को मेला उपाध्यक्ष प्रो.राम नंदन सिंह के नेतृत्व में कवि सम्मेलन के साथ देवघर पुस्तक मेला का समापन हुआ। अंतिम दिन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा बच्चों के लिए ओपन माइक नृत्य ड्राइंग का प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जेसी राज के नेतृत्व में करीब 300 से अधिक बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को मेला संयोजक डॉ.सुभाष चन्द्र राय, अलख निरंजन शर्मा, ममता किरण, जीवन साह सहित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान निर्णाय...