चित्रकूट, फरवरी 13 -- चित्रकूट। संवाददाता भारतीय साहित्यिक संस्थान के संस्थापक साहित्यकार एवं समाजसेवी डा देशराज पांडेय की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें कवियों, साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कवि चतुर्भुज मिश्रा ने अपनी रचना ये फूल खिले जिस बगिया में, उस बगिया को मैं नमन करूं प्रस्तुत किया। इसी तरह बलवीर सिंह, रामपाल त्रिपाठी, अख्तर फ़राज़, शिवशंकर विश्वकर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव, डा हरिमोहन राय, रूपनिधि दास महाराज, डा मनोज द्विवेदी आदि ने रचनाएं पढ़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...