बदायूं, मार्च 20 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान (भारत) के राष्ट्रीय संयोजक कवि माधव मिश्र द्वारा गरीबों के इलाज को दिए गए प्रस्ताव (आयुष्मान भारत योजना)से देश भर में लाखों लोगों को लाभ हुआ है। इसके लिए बुधवार को जिला कार्यालय 155 आवास विकास पर हर्ष व्यक्त किया गया। माधव मिश्र को संयुक्त रूप से पगड़ी पहनाकर खुशी का इजहार किया एवं मिठाई वितरण किया गया। माधव मिश्रा सैकड़ों लोगों का गुटखा, सिगरेट, शराब टॉफी देकर छुड़वा चुके हैं। मीडिया प्रभारी इंजीनियर प्रमोद कुमार शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य देवेश मिश्र, जिला अध्यक्ष ब्राह्मण महिला महासभा एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत (महिला विंग) रानी शर्मा, सर्व समाज जागरूकता अभियान जिला संयोजक पूर्व कर्मचारी नेता मोहन स्वरूप गुप्ता, ब्रजेश चौहान, अनिल म...