घाटशिला, मई 26 -- मुसाबनी। ख्याति प्राप्त, बांग्ला साहित्य के प्रसिद्ध कवि काजी नजरुल इस्लाम की 126 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। साहित्य संस्कृति संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर साहित्य संस्कृति संघ के अध्यक्ष डॉ मुरारी मोहन पात्र, सचिव वीरेंद्रनाथ घोष, उपाध्यक्ष दिलीप घोष, सांस्कृतिक सचिव सह उपाध्यक्ष संगीता मंडल, सांस्कृतिक सह सचिव आशा दास, श्याम पद मंडल, कॄष्ण घोष, गोपाल दास, सनातन दास आदि ने कवि काजी नजरुल इस्लाम के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पाजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस मौके पर संघ के सांस्कृतिक सचिव संगीता मंडल व आशा दास ने अपने बेहतरीन गायकी व कला का अद्भुत प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन दोनों कलाकार की सभी लोगों ने खूब सराहना किया। इस अवसर पर संघ के सचिव बिरेन...