मेरठ, दिसम्बर 13 -- लालकुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में शुक्रवार को वाणी फाउंडेशन के तत्वावाधान में सुखपाल सिंह पंवार के जन्मदिन पर सुख सीमा शब्द सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंच संचालन कवि सुमनेश सुमन ने किया। सुख सीमा शब्द सम्मान कवि जगदीश सोलंकी को दिया गया। समारोह में कवि डॉ. हरिओम पंवार ने कहा कि स्व. सुखपाल सिंह पंवार की याद में प्रतिवर्ष एक वरिष्ठ कवि को एक लाख का पुरस्कार और एक युवा कवि को इक्यावन हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कवयित्री कोमल रस्तोगी ने सरस्वती वंदना की। कवि सत्यपाल सत्यम, अर्जुन सिसोदिया, आलोक बेजान, विनोद चौधरी, महावीर वीर ने कविता पाठ किया। वहीं कनाडा से आए हारून, अक्षिति वैष्णवी ने विचार रखे। कवि जगदीश सोलंकी ने कविता पाठ कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवा...