गंगापार, मार्च 30 -- राज नारायण पैरामेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में सप्तम हिंदू नव वर्ष महोत्सव का आयोजन चकिया घरहरा ग्राम सभा में किया गया। कार्यक्रम में जहां गायक विकास इलाहाबादी एवं एकता जायसवाल ने गीतों की गंगा बहाई। वही दूर दराज से आए कवियों ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से तरह-तरह के व्यंग्य, गीतों, गजलों एवं मुक्तकों से महफिल को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अभ्यागत के रूप में पधारे फूलपुर सांसद प्रवीण सिंह पटेल एवं जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा ने भगवान राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। लखनऊ से आए कवि योगेश चौहान को स्मृति शेष पूर्व विधायक महेंद्र प्रताप सिंह सम्मान, अशोक बेशरम को राजनारायण पाण्डेय सम्मान एवं लालजी देहाती को कबीर सम्मान से सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन की शुरुआत बहराइच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.