आजमगढ़, जनवरी 25 -- आजमगढ़,संवाददाता। जाफरपुर स्थित डायट सभागार में रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर के अकादमिक रिसोर्स पर्सन शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्र एवं बीएसए राजीव पाठक रहे। कवियत्री सरोज यादव ने सरस्वती वंदना 'तार हृदय खोल जननी ' से की गई। इसके बाद 'जरा सभी की फितरत देखो, भरी दिलों में नफरत देखो' सुनाकर वाहवाही लूटी। कवियत्री सीमा श्रीवास्तव ने सड़ता भोजन और भूख, पेट और हाथ, नया धर्म,चौथा विश्व युद्ध जैसी गंभीर रचनायें सुनाई। इसके बाद हास्य कवि जय सिंह ने ' जिसके भाई सभी पहलवानी करें'सुनाकर उपस्थित श्रोताओं को हंसाने मजबूर कर दिया। नवोदित कवि विवेक ने 'इसी लिये तो आज तलक अजनबी हूं मै, तमाम लोग फरिश्ते हैं आदमी हूं मैं' सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.