लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- लखीमपुर। साहित्य साधक सामाजिक साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था के स्थापना दिवस व सम्मान समारोह पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. स्वाति पाण्डेय प्रीत के संयोजन में नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित काव्य संध्या का संचालन कवि जनार्दन पाण्डेय नाचीज ने किया। काव्य संध्या की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। डॉ. स्वाति पांडेय प्रीत को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा साहित्य साधक स्मृति सम्मान व महादेवी वर्मा सम्मान, कवि अनिल शुक्ल अमल को साहित्य साधक अर्श सम्मान, जनार्दन पाण्डेय नाचीज को साहित्य सौरव अर्श सम्मान से नवाजा गया। वाणी वंदना विजय शुक्ल बादल ने की। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. हिमांशू सक्सेना अर्श लखनवी रहे। विशिष्ट अतिथि अनिल किशोर शुक्ल व मनमोहन बाराकोटी तमाचा लखनवी और डॉ. अरविन्द रस्तोगी धवल रहे। जिला इकाई द्वार...