विकासनगर, अप्रैल 25 -- श्री गुरु राम राय इण्टर कॉलेज, सहसपुर में शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कवियों ने काव्य पाठ के माध्यम से बेटियों को शिक्षित करने का संदेश दिया। काव्य पाठ की शुरुआत विद्यालय की युवा कवि विभा ने छुई मुई नहीं है बेटी राष्ट्र की..., कविता पढ़ी। नीलम शर्मा ने बिन बेटी के सूनी सूनी बगिया हो जाएगी... गीत गाया। भारती अनंता ने आधी आजादी बेटी की और सारी बेटों की... कविता से पुरुष प्रधान सामाजिक व्यवस्था पर तंज कसे। अंजू राजपूतानी ने बेटी के हत्यारों को मिलकर सबक सिखाना है, सजा मौत की क्या होती है कहां इन्होंने जाना है... मार्मिक गीत के माध्यम से समाज में फैली कुरीति को मिटाने का संदेश दिया। निधि ने नारी स्वयं ही है एक प्रिय घोर व्यथा, बेटी को अबला कहना स्वीकार्य नहीं ओज गी...