गंगापार, दिसम्बर 15 -- भारतीय जनता पार्टी गंगापार की निवर्तमान जिलाध्यक्ष और जिला सह प्रवासी यमुनापार कविता पटेल को पार्टी नेतृत्व ने भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्य बनाया है। कविता पटेल को राष्ट्रीय परिषद बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। सोमवार विकास खंड बहरिया के सराय दारा शिकोह उर्फ मिझूरा गांव में ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह और समाजसेवी शिवदत्त नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कविता पटेल को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महुली विजय बहादुर सरोज, दिनेश कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.