रांची, मई 29 -- रांची। रांची वीमेंस कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा मनाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण सप्ताह में गुरुवार को कविता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने प्रकृति का मौन विलाप, हरियाली का सपना, मानव और पर्यावरण का संबंध जैसे विषयों पर रचनाएं पेश कीं। लेखनी से उन्होंने पर्यावरणीय संकट पर ध्यान खींचा और सभी को समाधान के लिए प्रेरणा भी दी। मौके पर डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कुमारी भारती सिंह, डॉ हर्षिता सिन्हा थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.