प्रयागराज, जून 1 -- रुद्रादित्य प्रकाशन समूह की ओर से रविवार को हिन्दुस्तानी एकेडेमी के सभागार में श्रेष्ठ कृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि साहित्यकार नरेश सक्सेना, विशिष्ट अतिथि कवि हरिशचंद्र पांडेय व प्रो. कुमार वीरेंद्र ने प्रयाग संवाद पत्रिका का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि नरेश सक्सेना ने कहा कि कविता आजकल बहुत अच्छी लिखी जा रही है। अध्यक्षता प्रो. कुमार पंकज ने की। स्वागत डॉ. संजय श्रीवास्तव ने और संचालन डॉ. शशि प्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान वर्ष 2023 व 24 के लिए जिन कृतियों के चयनित साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, उस पर चर्चा भी की गई। श्रेष्ठ कृति सम्मान वर्ष 2023 - मलयज स्मृति आलोचना सम्मान- क्योंकि संघर्ष एक शब्द भर नहीं है, लेखक प्रदीप सक्सेना। - डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी स्मृति आलोचना सम्मान-नामवर सिंह : आलोचना...