जमशेदपुर, मार्च 24 -- झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अधिवेशन का आयोजन रविवार को रामगढ़िया समाज साकची में किया गया। सत्र 2024-25 के लिए झारखंड प्रांत अधिवेशन में 85 शाखाओं के बीच सुरभि शाखा को 18 पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। मारवाड़ी युवा मंच की सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष कविता अग्रवाल को बनाया गया। वहीं, मनीषा संघी सर्वश्रेष्ठ प्रांत संयोजिका बनीं। स्टील सिटी सुरभि शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सुरभि शाखा के अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने बताया कि यह पुरस्कार सदस्यों के सहयोग एवं पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन का नतीजा है। कार्यक्रम में सुरेंद्र भट्टर, अरुण गुप्ता, बलराम सुल्तानिया, विजय आनंद मुनका, हर्ष सुल्तानिया, सार्थक अग्रवाल, सुगम सरायवाला व अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्टील सिटी सुरभि शाखा के आतिथ्य में आयोज...