हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच की ओर से रविवार को हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में काव्य संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता जोशी, डॉ. शशि जोशी और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बिपिन चन्द्र पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीना जोशी हर्षिता ने मां सरस्वती की वन्दना से काव्य संध्या की शुरुआत की। डॉ. भगवती पनेरु, आशा दरम्वाल, मीना अरोड़ा, दीक्षिता पंत, अमृता पाण्डे, मंजू जोशी, लता पंत, मुन्नी पंत, माया उपाध्याय और दीक्षा जोशी आदि ने अपनी रचनाएं सुनाईं। रचनाओं के माध्यम से समाज में महिलाओं की सामाजिक स्थिति को उजागर किया और राष्ट्र के उत्थान में उनके अमूल्य योगदान का गुणगान किया। कार्यक्रम का संचालन इंद्रा तिवारी ने किया। जगदीश उपाध्याय, हरीश देवड़ी, गीता, कमल जोशी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.