जमशेदपुर, अगस्त 8 -- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के मानस सभागार में सुप्रसिद्ध कवयित्री रीना सिन्हा सलोनी के काव्य संग्रह एक दिन अचानक का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. यमुना तिवारी व्यथित तथा संचालन साहित्य समिति की सदस्य पूनम महानंद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रांची से वरीय साहित्यकार डॉ. मयंक मुरारी एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्र, डॉ. रागिनी भूषण, राम नन्दन प्रसाद तथा प्रतिभा प्रसाद कुमकम मंचासीन रहे। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। सरस्वती वंदना नीलाम्बर चौधरी ने प्रस्तुत किया। स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया। लोकार्पित पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया माधवी उपाध्याय ने प्रस्तुत ...