नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- कल है स्नान, दान की शरद पूर्णिमा: इस बार शरद पूर्णिमा की पूजा आज और कल दोनों दिन की जाएगी, जिसे कोजागर पूजा के नाम से भी जाना जाता है। शरद पूर्णिमा की तिथि 7 अक्टूबर को सुबह 09:16 बजे तक रहेगा। उदया तिथि के अनुसार, शरद पूर्णिमा का व्रत, स्नान व दान 7 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं, इस पूर्णिमा की चंद्र पूजा व खीर 6 अक्टूबर को रखी जाएगी। आज चंद्रोदय शाम को 05:27 बजे होगा। ऐसे में शरद पूर्णिमा पर राशि अनुसार मंत्र जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।मेष से लेकर मीन राशि करें इन मंत्रों का जाप मेष राशि: मंत्र: ऊँ ऐं क्‍लीं सौं: मेष राशि के स्‍वामी मंगल माने जाते हैं और इस राशि के लोगों का लाल रंग लकी माना जाता है। इस राशि के लोगों को मां लक्ष्‍मी को शरद पूर्णिमा पर खीर के साथ सेब का भोग लगाना चाहिए। वृष राशि...