सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- सीतामढ़ी, । जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य को गति देने के लिए 2 फरवरी से 6 फरवरी तक जिला अंतर्गत सभी 273 पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर डीएम ने समाहरणालय में समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त उपस्थित रहे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान बंधुओं के बीच सघन जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को कैंप तक लाया जाए। जिससे एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में यह कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है और शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.