मेरठ, मार्च 4 -- मेरठ। प्रमुख संवाददाता पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से मैदानों में जारी सर्द हवाओं के बीच सोमवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई व रात के तापमान में गिरावट हुई। कल से 48 घंटे तक वेस्ट यूपी में धूलभरी तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इससे दिन में हवाओं के कारण परेशानी होगी। कुछ हिस्सों में 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को हवा की गति चार किमी प्रतिघंटा रही। दिन-रात का तापमान क्रमश: 29.8 एवं 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार के सापेक्ष दिन में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई जबकि रात में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट। इससे दिन का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक जबकि रात का सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उत्तर-पश्चिमी हवा और तेज धूप से मेरठ में हवा की गुणवत...