मऊ, अक्टूबर 5 -- मऊ, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार सोमवार से परिषदीय स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदल जाएगा। छुट्टी के बाद स्कूल छह अक्तूबर से नये समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। हर वर्ष एक अक्तूबर से यह बदलाव होता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों की टाइमिंग सुबह 8 से अपराह्न 2 बजे तक रहती है। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक स्कूलों का संचालन होता है। स्कूल खुलने के बाद 15 मिनट में प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास होता है। गर्मी में सुबह 10:30 से 11 बजे तक जबकि जाड़े में 12 से 12:30 बजे तक भोजन अवकाश होता है। वहीं यूपी बोर्ड से जुड़े माध्यमिक स्कूलों में अब कक्षाएं सुबह 9:30 से 3:30 बजे तक चलेगी। अब छह अक्तूबर से 31 मार्च तक यही टाइमिंग रहेगी। 9:30 से 9:45...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.