गढ़वा, फरवरी 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 17 फरवरी से आयोजित होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलांतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर सख्त निगरानी, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ किया जाएगा। यह जानकारी बीएनटी संत मैरी स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि सीबीएसई के निर्देशानुसार परीक्षा प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगी। वहीं परीक्षा केंद्र में प्रवेश 10 बजे के बाद पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों को समय से पूर्व केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा समाप्ति से पूर्व किसी को भी कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और स्कूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य...