जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से पहले दिसंबर में स्कूलों की ओर से प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराएगी। 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा 11 दिसंबर से शुरू होगी। 10वीं के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा 20 दिसंबर तक होगी। वहीं, 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा 27 दिसंबर तक होगी। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र मिलेगा। प्री-बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। सुबह की पाली में परीक्षा का समय रहेगा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक। शाम की पाली में परीक्षा 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.