सहरसा, फरवरी 5 -- सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। निदेशक माध्यमिक शिक्षा शिक्षा विभाग पटना के निर्देश के आलोक में स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा तृतीय एवं चतुर्थ में सफल अभ्यर्थियों का काउंसलिंग 6 फरवरी से 11 फरवरी तक किया जाएगा। काउंसलिंग के लिए तिथि एवं टाइम स्लॉट का निर्धारण मुख्यालय स्तर से किया गया है। सहरसा जिला हेतु अनुशंसित शिक्षको का काउंसलिंग डीआरसीसी, सहस्सा में 6 से 11 फरवरी तक सम्पन्न होगी। काउंसलिंग पूर्वाहन 9 बजे से प्रारंभ की जायेगी तथा पांच टाइम स्लॉट में सम्पन्न होगी। जानकारी अनुसार पहला स्लॉट: 9 बजे से 10:30 बजे तक, दुसरा स्लॉट 10:30 बजे से 12 बजे तक, तीसरा स्लॉट 12 बजे से 1:30 बजे तक, चौथा स्लॉट 1:30 बजे से 3 बजे तक एवं पांचवां स्लॉट - 3 बजे से 4:30 बजे तक होगा। किस अभ्यर्थी को किस स्लॉट तिथि को काउंसलिंग हेतु ...