मुरादाबाद, जुलाई 23 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ 25 जुलाई को हो जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं व महाविद्यालयों के समस्त शिक्षकों को कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी अमरोहा के जेएस हिंदू पीजी कॉलेज से ऑनलाइन संबोधित करेंगे। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि यूट्यूब के माध्यम से इस विवि के प्रथम सत्र पर कॉलेज के नव प्रवेशित बच्चों के साथ ही छात्रों और शिक्षकों को शुभकामनाओं के साथ ही इस विवि के निर्माण के उद्देश्य को साझा करेंगे। इस आयोजन के लिए हर कॉलेज में कक्ष, हाल, सभागार में ऑनलाइन प्रसारण के लिए पहले ही सभी कॉलेजों को निर्देशित किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.