रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अटरिया माता का डोला शनिवार 5 अप्रैल प्रातः 11 बजे रम्पुरा से जगतपुरा अटरिया मंदिर को प्रस्थान करेगा। वही उसके बाद अटरिया मेला का आरंभ हो जाएगा। अटरिया देवी वेष्णो धर्म सभा की अध्यक्ष/महंत पुष्पा देवी व सचिव अरविंद शर्मा द्वारा जगतपुरा स्थित अटरिया मंदिर में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी गई। सचिव अरविन्द शर्मा ने बताया कि प्राचीन अटरिया मंदिर में शनिवार रम्पुरा से भव्य तरीके से गाजे बाजे के साथ मां का डोला लाया जाएगा। रम्पुरा में सबसे पहले मां की पूजा की जाएगी उसके बाद श्रद्धालु मां के डोले को उठाकर जगतपुरा स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर में लाएंगे। उसके उपरांत अटरिया मेले का शुभारंभ हो जाएगा। मेले का शुभारंभ महापौर विकास शर्मा के द्वारा किया जाएगा। अरविन्द शर्मा ने बताया कि अटरिया मां का डोला रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.