रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। यूपी बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं कल (बुधवार) से शुरू होंगी। इसके साथ ही सीबीएसई की आज यानि मंगलवार को परीक्षा शुरू हो रही हैं। दोनों ही बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। डीएम ने मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे समय से परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। जनपद में यूपी बोर्ड में 74 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिन पर हाईस्कूल के 25518 एवं इण्टरमीडिएट के 21248 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।जबकि,सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में कक्षा दस में 3400 और 12वीं में 2700 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

हिंदी हिन...