नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- कार्तिक मास के बाद अगहन यानी मार्गशीर्ष मास में भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान कृष्ण को यह महीना बहुत प्रिय है। इस महीने में भगवान कृष्ण को दूध से स्नान करना उत्तम माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने तुलसी की पूजा का भी विधान है। इसलिए मार्गीशीर्ष मास को भगवान कृष्ण की भक्ति के लिए बहुत उत्तम कहा गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस अगहन मास में भगवान कृष्ण की भक्ति और पुण्य पाने के लिए व्रत करने चाहिए। खासकर द्वादशी अथवा पूर्णिमा तिथि को भगवान कृष्ण को गाय के दूध से स्नान कराने से भगवान कृष्ण बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और बड़े-बड़े पापों का नाश कर देते हैं। भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि मार्गशीर्ष मास मुझे बहुत प्रिय है। जो मनुष्य प्रातःकाल उठकर मार्गशीर्ष में विधिपूर्वकं स्नान करता है, उनके लिए...