गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। बोरे के अभाव में बंद पड़ी राइस मिलों में बुधवार से धान की कुटाई का काम पुन: रफ्तार पकड़ लेगा। लम्बे इंतजार के बाद सोमवार को कोलकाता से जूट के बोरे की 4030 गाठ लेकर ट्रेन गोरखपुर नकहा रैक प्वांइट पर पहुंच गई है। सोमवार की रात से गोरखपुर मंडल के सभी जनपदों गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर की राइस मिलों को बोरे का वितरण शुरू हो गया है। बोरे लेकर आई रैक से सर्वाधिक 1080 गाठ अकेले गोरखपुर जनपद को उपलब्ध होगी। राज एग्रो के दीपक गुप्ता, पूजा एग्रो के राकेश गुप्ता, तारा देवी राइस मिल के अमित सिंह, श्रीराम एग्रो के विजय जायसवाल, विशाल नायक कहते हैं कि जनपद के 45 के करीब राइस मिलों में 39 का संचालन बंद पड़ा है। सभी के स्टोरेज कस्टम मिल्ड राइस से भरे पड़े हैं, बोरे मिले तो राइस को भर कर एफसीआई को ड...