वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नदेसर स्थित चर्च में क्रिसमस मेल को लेकर गुरुवार से मेला समाप्ति तक के लिए ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया गया है। इस दौरान वाहन लेकर छावनी क्षेत्र में जाने से बचें। अंधरा पुल से नदेसर होकर जाने वाले बडे वाहनों जैसे प्राइवेट एवं सरकारी बसों को इण्डिया होटल चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों का अंधरा पुल से सीधे चौकाघाट के तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जहां से से सभी वाहन अपने गतंव्य को जा सकेंगे। इण्डिया होटल चौराहा से लेकर शारदा मोटर ट्रेनिंग स्कूल तिराहे तक नो वेहिकल जोन रहेगा। इण्डिया होटल चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को शारदा मोटर ट्रेनिंग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। ये सभी वाहन इण्डिया होटल चौराहा से मिण्ट हाउस तिराहा से अपने गंतव्य स्थल को जा सकेंगे। शारदा मोटर ट्रेनिंग ...