नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- 3 अक्टूबर 2025 को बुध देव तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का विशेष महत्व है। इसे राजकुमार ग्रह कहा जाता है और यह बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, गणित, व्यापार, संचार और मित्रता का कारक माना जाता है। जब यह ग्रह शुभ स्थिति में होता है तो जीवन में नई समझ, सकारात्मक ऊर्जा, अवसर और सफलता लेकर आता है। तुला राशि में बुध के गोचर से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इन राशि वालों के लिए यह समय शुभ साबित होगा और उन्हें करियर, व्यापार, पढ़ाई और संबंधों में लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं, बुध के तुला राशि में प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन- मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए बुध का तुला में प्रवेश विशेष रूप से रिश्तों और साझेदारी के लिहाज से लाभकारी होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और...