नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- Mangal Ka Rashi Parivartan Tula Rashi Mein Mars Transit In Libr Rashifal : 13 सितंबर यानी कल मंगल देव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के तुला राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। आइए जानते हैं, मंगल के तुला राशि में प्रवेश से किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय. मेष राशि- मंगल का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। हर दिन अच्छा और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा तथा नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल र...