हाथरस, जून 30 -- -एक जुलाई से जिले में चलाया जाएगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान। -आशा-आंगनबाड़ी संचारी रोगों को लेकर करेंगी जागरुक, मलेरिया विभाग करेगा कार्रवाई। हाथरस। जिले में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। एक से 10 जुलाई तक विशेष संचारी और 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिले में एक महीने तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता के उद्देश्य से गोष्ठी, परिचर्चा और प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि संचारी रोगो के नियंत्रण के लिए जिले एक से 31 जुलाई तक एक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 11 से 31 जुलाई तक तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त संबंधित विभागों क...