नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- बृहस्पति की राशि धनु में सूर्य 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार तक रहेंगे। सूर्य के धनु राशि में जाने का सभी राशियों पर गहरा प्रभाव रहेगा। नए साल में सूर्य देव अपनी उत्तरायण की यात्रा भी आरंभ कर देंगे। आपको बता दें कि एक संवत्सर में अर्थात एक वर्ष में बारह राशियों पर भ्रमण करते हुए सूर्य बारह संक्रांति करते हैं। सूर्य देव जब एक राशि से दूसरी राशि मे प्रवेश करते है तो यह स्थिति संक्रांति अर्थात गोचर कहलाती है। इस महीने में 16 दिसम्बर से 14 जनवरी 2025 तक सूर्य देव के धनु राशि में गोचर से भारत सहित सभी राशियों पर असर होगा। यहां जानें सूर्य का यह गोचर किन राशियों को लाभ कराएगा। मेष राशि पर सूर्य गोचर का प्रभावसूर्य के गोचर से मेष राशि वालों के पराक्रम, पुरुषार्थ, लीडरशिप एबिलिटी में वृद्धि होगी। कार्यों में भाग्य का साथ मिलेग...