नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- Solar Eclipse in India, कल सूर्यग्रहण 4 घंटे 24 मिनट तक: 21 सितंबर को पितृपक्ष की सर्व पितृ अमावस्या है। इस दिन 2025 का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। यह रात में 11 बजे से शुरू होगा और 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण लगभग चार घंटे 24 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत पर पड़ेगा या नहीं, सूतक काल व किन देशों व शहरों में आएगा नजर-जानें 21 सितंबर का ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? सूर्य ग्रहण रात में लगने जा रहा है। इस कारण भारत में नजर नहीं आएगा। इसीलिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।सूर्य ग्रहण कहां देख सकते हैं? यह सूर्य ग्रहण भारत को छोड़ न्यूजीलैण्ड, ऑस्ट्...