नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- Time for Govardhan Pooja 2025: गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनयै जाती है। इस साल बुधवार 22 अक्टूबर के दिन गोवर्धन पूजा होगी। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर गांववासियों की रक्षा की थी। इस दिन अन्नकूट बनाकर गोवर्धन की पूजा की जाती है। हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। चावल, गेहूं, बेसन से बनी कढ़ी और पत्ते वाली सब्जियां जैसे अनाज से बने भोजन को भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा के दिन शुभ मुहूर्त व महत्व-कल सुबह 06:26 बजे से शुरू होगा गोवर्धन पूजा का उत्तम मुहूर्त प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 21, 2025 को 05:54 पी एम बजे प्रतिपदा तिथि सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.