पटना, अप्रैल 3 -- वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पारित होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में घमासान तेज हो गया है। पार्टी के मुस्लिम नेताओं का विरोध अब खुलकर सामने आ रहा है। जेडीयू के पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने इस बिल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपनी ही पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कल संसद में सब नंगे हो गए। जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने गुरुवार को कहा कि अब सेक्युलर और कम्युनल में कोई अंतर नहीं रह गया है। उन्होंने इस बिल को रोकने की पुरजोर कोशिश की। बलियावी ने कहा कि इस संबंध में वक्फ बिल को लेकर गठित जेपीसी से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक को अपील की गई थी। मगर उनपर कोई विचार नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- शाह ने नीतीश और चिराग को कैसे भरोसे में लिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.