कानपुर, मार्च 18 -- जम्मू-कश्मीर के एलजी (लेफ्टिनेंट गवर्नर) मनोज सिन्हा 19 मार्च को शहर में रहेंगे। वे बुधवार दोपहर 12:55 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। दोपहर दो बजे वे कानपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से मनोज सिन्हा सीधे दोपहर 2:40 बजे होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे। यहां से वे पुराना कानपुर निवासी आलोक मिश्रा निक्कू के घर जाएंगे। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वे सिविल लाइंस स्थित सुशील सदन स्थित नरेंद्रजीत सिंह के घर जाएंगे। शाम चार बजे एलजी मनोज सिन्हा फिर होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे और शाम छह बजे तक आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम छह बजे एलजी मनोज सिन्हा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.