नई दिल्ली, फरवरी 19 -- वनप्लस ने हाल ही में वैश्विक बाजार में अपनी नई वॉच वॉच 3 को लॉन्च किया है। और अब ओप्पो की नई वॉच लॉन्च होने के लिए तैयार है। दरअसल, ओप्पो अपने फोल्डेबल फोन Oppo Find N5 के साथ भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Oppo Watch X2 को भी लॉन्च करेगा।। वॉच एक्स2 कल यानी 20 फरवरी को शाम 6:00 बजे चीन में फाइंड एन5 के साथ लॉन्च होगी। कंपनी का कहना है कि यह वॉच 60 सेकंड में हेल्थ चेक करेगी। नई वॉच में क्या खास होगा और कितनी होगी कीमत, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई जानकारी पर... वनप्लस वॉच 3 को अपकमिंग वॉच X2 का ही रीब्रांडेड वर्शन बताया जा रहा है, जो दिखने में काफी हद तक वॉच X2 के समान है और इसमें भी इसी तरह के फीचर होने की उम्मीद है। कंपनी ने पहले भी वीबो पर इस वॉच के बारे में कई जानकारियां शेयर की हैं और अब उन्होंने आखिरी समय में क...