नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- Surya Grahan : सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य का कुछ हिस्सा या पूरा हिस्सा ढक जाता है। हिन्दू धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व दिया जाता है।सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। पहला है पूर्ण सूर्य ग्रहण। पूर्ण सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक देता है और कुछ समय के लिए दिन के समय अंधेरा छा जाता है। दूसरा है आंशिक सूर्य ग्रहण। आंशिक सूर्य ग्रहण में चंद्रमा केवल सूर्य का कुछ हिस्सा ढकता है। तीसरा है वृत्ताकार सूर्य ग्रहण। वृत्ताकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को ढकने में छोटा रह जाता है और सूर्य के किनारों पर चमक दिखाई देती है। 21 सितंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण- कल यानी 21 सितंबर 2025 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण ह...