रांची, जून 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य होगा, जिसके कारण ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर और आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर 13 जून को रद्द रहेगी। इसके अलावा खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस आद्रा और रांची के बीच और आद्रा-हटिया-आद्रा रद्द रहेगी। वहीं, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी। तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गुरुवार को रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इसमें रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, रांची-वाराणसी एक्सप्रेस, रांची-आरा एक्सप्रेस में 12 जून को द्वितीय श्...