गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की बोर्ड बैठक बुधवार को आयुक्त सभागार में प्रस्तावित है। कमिश्नर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लेआउट को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही फ्लैटेड फैक्ट्री का मुद्दा भी बैठक के एजेंडे में है। गीडा में फैक्ट्री में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद किरायेदारी के मुद्दे को लेकर भी ठोस निर्णय लिया जा सकता है। गीडा बोर्ड बैठक में धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लेआउट को मंजूरी मिलती है तो औद्योगिक भूखंड के आवंटन की प्रक्रिया में तेजी आ सकती है। इंडस्ट्रियल टाउनशिप का मास्टर प्लान बीते जनवरी महीने में हुए बोर्ड बैठक में मंजूर हो गया था। इसके बाद मंडलायुक्त ने लेआउट तैयार करने के लिए 45 दिन का समय दिया था। लेआउट की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.