ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी, सितम्बर 12 -- आश्विन कृष्ण पक्ष षष्टी तिथि 13 सिंतबर 2025 दिन शनिवार को रात में 7:50 बजे से मंगल का परिवर्तन कन्या राशि से तुला राशि मे होगा। तुला राशि में गोचर करते हुए मंगल की नवम दृष्टि राहु पर पड़ेगी और शनि के साथ षडाष्टक योग भी बनेगा, परिणाम स्वरूप मंगल के नकारात्मक प्रभाव में वृद्धि होगा। स्वतंत्र भारत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो मंगल सप्तम एवं द्वादश का कारक होकर छठे भाव में गोचर कर रहा है। परिणाम स्वरुप भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि में सुधार होगा। शत्रुओं पर विजय की स्थिति बनेगी। भारत के सैन्य बल के प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन सैन्य क्षेत्र से तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। भारत के पश्चिमी क्षेत्र में तथा उत्तरी पश्चिम क्षेत्र में सेना के टुकड़ियों, सेना के अधिकारी, पुलिस बल तथा सैन्य तंत्र...