रुद्रपुर, फरवरी 15 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सोमवार को अडानी के स्मार्ट मीटरों की सांकेतिक शव यात्रा निकलेंगे। विधायक बेहड़ स्मार्ट मीटरों का पुरजोर विरोध कर रहे है। पिछले दिनों विधायक बेहड़ ने ग्राम शंकर फार्म में ग्रामीणों के यहां स्मार्ट मीटर लगाने गए अधिकृत कंपनी के कर्मियों से स्मार्ट मीटर छीनकर सड़क पर पटक कर तोड़ दिए थे। इसके बाद किच्छा विधानसभा में कांग्रेसी कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ मुखर हो गए। बेहड़ ने ऐलान कर दिया है कि वह अपनी विधानसभा से किसी उपभोक्ता के घर जबरन स्मार्ट मीटर नही लगने देंगे। स्मार्ट मीटर के विरोध को तेज करते हुए बेहड़ सोमवार को अडानी के स्मार्ट मीटरों की सांकेतिक शव यात्रा निकलेंगे। स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.