बक्सर, मार्च 3 -- बक्सर। आगामी 6 मार्च को संविधान निर्माता डॉ.सच्चिदानंद सिन्हा की पुण्यतिथि राज्य के सभी जिलों में मनाई जाएगी। इसे लेकर कायस्थ परिवार के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को जिला कार्यालय में बैठक हुई। संचालन सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में प्रदेश संयोजक ने कहा कि डॉ.सच्चिदानन्द सिन्हा भारतीय संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। संविधान के निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी। वे अधिवक्ता के साथ-साथ पत्रकार भी थे। कहा कि डॉ.सिन्हा को भारत रत्न मिलना चाहिए। बैठक में सुरेन्द्र लाल प्रकाश सिन्हा, सत्यम श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा, राहुल सिन्हा, सतीश श्रीवास्तव, अजय लाल, विपिन बिहारी सिन्हा, चंदन श्रीवास्तव, अशोक लाल सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...