बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को फरीदपुर तहसील के गांव लौंगपुर में होने वाली जन चौपाल में हिस्सा लेंगेम उप मुख्यमंत्री ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना के विषय में जानकारी देंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीते दिनों ग्राम चौपालों के माध्यम से "विकसित भारत-जी राम जी" अधिनियम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए थे, ताकि गांवों में रहने वाले लोग इस कानून के उद्देश्यों और लाभों को भली-भांति समझ सकें। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री आगरा में होने वाली जन चौपाल में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वहीं शनिवार को उनका बरेली आने का कार्यक्रम है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है मगर विकास...