पटना, जनवरी 13 -- भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे क्या नई सियासी पारी शुरू करने वाले हैं। इस बात की चर्चा तब तेज हो गई जब प्रशांत किशोर की जन सुराज छोड़ने के अगले ही दिन वे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेव के साथ नजर आए। जिसके बाद सियासी गलियारों में इस बात अकटलें लगने लगी हैं कि क्या अब रितेश भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इस मुलाकात के बाद उनका कोई बयान नहीं आया है। लेकिन चर्चा जरूर तेज हो गई है। आपको बता दें बिहार चुनाव से पहले ही रितेश पांडे ने पीके की जन सुराज पार्टी ज्वाइन की थी। जन सुराज के अभियान से जुड़े थे और जमीनी स्तर पर संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने गांव-गांव संवाद, जन संपर्क और संगठन विस्तार के काम में भाग लिया था। जन सुराज के टिकट के रितेश पांडे रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट चुनाव लड़े थ...