कानपुर, जनवरी 25 -- कानपुर। मसवानपुर और रावतपुर में 27-28 जनवरी को जलापूर्ति बाधित रहेगी। जलकल विभाग जोनल पंपिंग स्टेशन मसवानपुर स्थित भूमिगत जलाशय की सफाई करने जा रहा है। जलकल के अधिकारियों ने बताया कि हर घर को शुद्ध जलापूर्ति के लिए जलाशयों की समय-समय पर सफाई कराई जाती है। 27 जनवरी की शाम और 28 जनवरी की सुबह मसवानपुर में जलापूर्ति ठप रहेगी। जबकि, रावतपुर इलाके में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। शहर दक्षिण में 28 जनवरी से आठ फरवरी तक गंगाबैराज से जलापूर्ति ठप रहेगी क्योंकि जलनिगम जीआरपी पाइप लाइन बिछा रहा है। मछली मंडी साकेत नगर, दक्षिण द्वार बारादेवी, परागडेरी के सामने, दीप टॉकीज तिराहा और निराला नगर जोनल पंपिंग स्टेशन के पास पाइप लाइन को जोड़ा जाना है। लिहाजा, मुख्य फीडर मेन लाइन 12 दिन तक बंद रहेगी। गंगाबैराज से दादानगर फ्लाईओवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.