बस्ती, दिसम्बर 8 -- बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 52वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर नौ दिसंबर को दिन में 12 बजे से शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आर्य वीर व आर्य वीरांगनाओं का भव्य प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में बस्ती मण्डल के आर्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। जिले के सामाजिक संगठन भी भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंडित शिवकुमार शास्त्री सहारनपुर से, आचार्य शैलेन्द्र वाराणसी, पंडित राम मगन सुल्तानपुर और राजेश पंछी नबाब गंज से भाग लेंगे। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए आर्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश दिनेश प्रशिक्षण दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...