शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- जिले में हाईटेंशन बिजली लाइन पर कार्य होनेे के चलते कल तिलहर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। तिलहर ट्रांसमिशन को दी जाने वाली लाइन पर सीमेंट फैक्ट्री की लाइन बनने के कार्य के चलते सुबह नौ से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। जिस कारण क्षेत्र के करीब 84 हजार उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। तिलहर उपकेंद्र से जुड़े विद्युत उपकेंद्र तिलहर तहसील, तिलहर ग्रामीण , बंथरा, कटरा टाउन, कटरा ग्रामीण, खुदागंज टाउन, खुदागंज ग्रामीण, जैतीपुर से पोषित समस्त क्षेत्र के सभी की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...