बक्सर, फरवरी 4 -- युवा के लिए --- चौगाईं, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के समीप जीविका की ओर से शुक्रवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजित किया गया है। इसमें टाटा मोटर्स, टू सीओएमएस कंसल्टेंसी, आमधाने प्राइवेट लिमिटेड, ई-कॉम एक्सप्रेस (ब्लिंकिट), टीम रॉयल, पेप्सी , उत्कर्ष स्मॉल माइक्रोफाइनेंस बैंक सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी। जिले के अभ्यर्थियों को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस मेले में 18 से 35 वर्ष के युवाओं अपना पंजीयन करा सकते है। इस दौरान युवाओं को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी वितरित होगा। वहीं पंजीकृत युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा। युवा जिला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में भी पंजीयन कर लाभ ले सकते हैं। जीविका डीपीएम ने बताया कि रोजगार मेला का उद्देश्य अभ्यर्थियों को रोजगार व स्वरोज...