गया, मार्च 4 -- शहर के गांधी मैदान में गुरुवार से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू होगा। आयोजन को लेकर गांधी मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण हो रहा है। गांधी मैदान में 6 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित होने वाले महायज्ञ में मगध के साथ ही रोहतास व भभुआ जिले के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर आयोजित होने वाले महायज्ञ में 12 प्रकार के संस्कार होंगे। पहले दिन 6 मार्च गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। यज्ञ स्थल गांधी मैदान से हाथी-घोड़ा व गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकलेगी। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गांधी मैदान आएगी। दूसरे दिन 7 मार्च को योग, देवपूजन व यज्ञ, 8मार्च को योग,यज्ञ, विविध संस्कार, युग संगीत, प्रवचन व दीप महायज्ञ होगा। अंतिम दिन यज्ञ,विविध संस्कार व पूर्णाहूति होगी। अंतिम दिन 9 मार्च को विशेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.